ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार PDA वर्ग (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) के साथ न्याय नहीं कर रही और उन्हें योजनाबद्ध तरीके से अपमानित किया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने इटावा की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा,
"वर्चस्ववादी लोग PDA को अपमानित कर रहे हैं। ये समाज में बराबरी की भावना को कुचलना चाहते हैं।"
उन्होंने सरकार पर विचारधारा थोपने का आरोप लगाते हुए कहा,
"अब तो सच्चे भक्त भी कथा नहीं सुना पा रहे। कथावाचकों के साथ भेदभाव हो रहा है। क्या सरकार अब कथावाचन के लिए एकाधिकार कानून लाएगी?"
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा,
"पहले लोग घर और मंदिर धुलवाते थे, अब सरेआम लोगों का मुंडन कराया जा रहा है। क्या अब दक्षिणा भी वर्चस्ववादी ही लेंगे?"
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संचालन सिर्फ ढाई हजार लोगों द्वारा किया जा रहा है, जबकि जनता की समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है।
"जब तक BJP नहीं जाएगी, तब तक देश और समाज को चैन नहीं मिलेगा," — अखिलेश यादव का तीखा बयान।
सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि समाज में समानता और सम्मान की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी, और पार्टी हर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments