ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
बाराबंकी, 21 जून 2025। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कारागार बाराबंकी में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर, बाराबंकी के योग प्रशिक्षक सुशील कुमार अवस्थी एवं योग सहायक श्रीमती स्वीटी मौर्या के मार्गदर्शन में सामान्य योग प्रोटोकॉल (CYP) का अभ्यास कराया गया, जिसमें लगभग 250 लाभार्थियों ने सहभागिता की।
इस योग कार्यक्रम में जिला कारागार के अधिकारी, कर्मचारी और कैदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने योग को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया और यह वादा किया कि वे स्वयं, परिवार, समाज और राष्ट्र को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली प्रदान करने में योग के माध्यम से योगदान देंगे।
कार्यक्रम के समापन पर शांति पाठ और योग गीत के माध्यम से सभी योग साधकों एवं प्रेमियों का उत्साहवर्धन किया गया, जिससे जेल परिसर पूरी तरह भक्ति और आत्मिक ऊर्जा से भर गया।
जिला कारागार में इस तरह के योग आयोजन बंदियों के मानसिक, शारीरिक और आत्मिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। आयोजन की सभी ने सराहना की और योग को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments