स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। आज दिनांक 18 जून 2025 को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में हुई समीक्षा बैठक में दिये गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में अवगत कराया गया कि गत माह 9 पाइप पेयजल योजनाओं में भूमि विवाद या भूमि की अनुपलब्धता के कारण कार्य लंबित था, जिनमें से 2 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 7 प्रकरण अब भी शेष हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
फर्म के ए.जी.एम. द्वारा जानकारी दी गई कि अब तक कुल 121 पाइप पेयजल योजनाओं के समस्त कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि गत बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में शेष 126 योजनाओं को भी जल्द पूर्ण किया जाए तथा उनकी सूची आगामी बैठक में प्रस्तुत की जाए।
इसके साथ ही जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में, मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित सभी पाइप पेयजल योजनाओं के ओएसटी कैम्पस को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के निर्देश दिए ताकि वहां स्थापित उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और उपकरणों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक सतर्कता स्पष्ट रूप से नजर आई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments