स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
- उपमुख्यमंत्री ने शाहजहांपुर में प्रस्तावित रक्त बैंक और संपत्ति पर की विस्तृत चर्चा
- जिलाधिकारी को शीघ्र दिशा-निर्देश जारी करने का दिया आश्वासन
- महामारी और आपदा प्रबंधन में रेड क्रॉस की सहयोगी भूमिका पर बल
- यूपी रेड क्रॉस प्रबंधन समिति के गठन पर हुआ विचार-विमर्श
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश के सभापति बृजेश पाठक ने एक अनौपचारिक बैठक का आयोजन अपने सरकारी आवास, राजभवन कॉलोनी लखनऊ में देर शाम किया। इस अहम बैठक में शाहजहांपुर से रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने प्रतिभाग किया।
बैठक में शाहजहांपुर जनपद में प्रस्तावित रक्त बैंक तथा रेड क्रॉस की संपत्तियों से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संदर्भ में जल्द ही जिलाधिकारी को उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
इस दौरान उन्होंने रेड क्रॉस के कार्यालय संचालन तथा जिले में संस्था द्वारा की जा रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस को महामारी और आपदा प्रबंधन में सरकार की सहयोगी भूमिका निभानी चाहिए, ताकि जनहित में तत्काल राहत कार्य संचालित किए जा सकें।
बैठक में उत्तर प्रदेश रेड क्रॉस प्रबंधन समिति के गठन को लेकर भी प्रतिभागियों से सुझाव लिए गए। इस अवसर पर शाहजहांपुर से जिला प्रबंधन समिति के सदस्य अनुज जौहरी भी उपस्थित रहे।
– डॉ. विजय जौहरी
जिला सचिव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments