विशेष संवाददाता लखनऊ
लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र अंतर्गत बंथरा स्थित डीके पैलेस में हिंदुस्तान प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने रविवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह राठौर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने पौधा लगाते हुए कहा कि "वृक्ष हमारे जीवन के लिए प्राणवायु प्रदान करते हैं, इसलिए पौधारोपण करना और उसे संरक्षित रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।" उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा बनाएं।
प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह राठौर ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं। वे हमें फल, फूल, लकड़ी और छांव प्रदान करते हैं। चीफ कोऑर्डिनेटर सरवन सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक समस्याओं से लड़ने के लिए वृक्षारोपण ही सबसे सशक्त उपाय है।
इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब, प्रदेश प्रभारी आलोक प्रताप सिंह, संगठन मंत्री शशांक मिश्रा, उपाध्यक्ष रजत पांडेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी शशांक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश, जिला प्रभारी दिनेश कुमार, अरुण रावत, अनंतु यादव, युवराज गौतम और राजन भारती प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया और यह संदेश दिया कि "एक वृक्ष, सौ सुख – पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ।"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments