ब्यूरो रिपोर्ट।। शशांक मिश्रा
लखनऊ। मोहर्रम के मद्देनज़र थाना काकोरी क्षेत्र अंतर्गत कस्बा चौकी में एक महत्वपूर्ण पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के ताजियादार, हिंदू-मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिक, तथा स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र राठौर के साथ-साथ सभी संबंधित चौकी इंचार्ज भी उपस्थित रहे।
प्रभारी निरीक्षक श्री राठौर ने बताया कि मोहर्रम के दृष्टिगत क्षेत्र के सभी जुलूस रूटों का पूर्व निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर बिजली के तारों को बाधा के रूप में चिह्नित किया गया है, जिनके संबंध में संबंधित पावर हाउस अधिकारियों को सूचित कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
राठौर ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व आपसी सौहार्द के साथ पर्व के सफल आयोजन हेतु यह बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों ने आपसी सहयोग व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
इसके अतिरिक्त राठौर ने बताया कि अपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है, और उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी जा रही है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
पीस मीटिंग का यह आयोजन सांप्रदायिक सौहार्द, प्रशासनिक सतर्कता और सामूहिक जिम्मेदारी का एक आदर्श उदाहरण बन गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments