ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की नर्सिंग स्टाफ के पदनामों में बड़ा बदलाव करते हुए स्टाफ नर्स को अब 'नर्सिंग अधिकारी' तथा नर्सिंग सिस्टर/वार्ड मास्टर को 'सीनियर नर्सिंग अधिकारी' के रूप में संबोधित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला केंद्र सरकार की समरूपता नीति के तहत लिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि राजकीय नर्सेज संघ द्वारा पदनाम परिवर्तन को लेकर पूर्व में ज्ञापन सौंपा गया था, जिस पर अब शासन स्तर से अमल किया गया है।
हालांकि, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, उप नर्सिंग अधीक्षक, नर्सिंग अधीक्षक एवं मुख्य नर्सिंग अधिकारी के पदनामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
डिप्टी सीएम ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी पद पर भर्ती के लिए दो प्रकार की योग्यता तय की गई है:
इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि नर्सिंग संवर्ग के विभिन्न पदों पर 1 जनवरी 2026 से अनुमन्य पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स लेवल यथावत रहेगा।
इस निर्णय को लेकर नर्सिंग समुदाय में खुशी और संतोष का माहौल है और इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments