विशेष संवाददाता।।सत्यपाल सिंह लखनऊ
कठिंगरा (लखनऊ)। ग्राम पंचायत कठिंगरा में ग्रामीण विकास की दिशा में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान विद्या रावत के निर्देशन और प्रधान प्रतिनिधि पप्पू रावत, कल्लू रावत एवं राजू रावत के नेतृत्व में गांव की सड़कों को पक्के और सुव्यवस्थित रूप में विकसित किया जा रहा है।
सोहनलाल के घर से देवी प्रसाद मौर्य के घर तक तथा नन्हू यादव के घर से इंद्रसेन के घर तक आरसीसी रोड और इंटरलॉकिंग टाइल्स से रास्ते का निर्माण कराया गया है, जिससे अब ग्रामीणों को बारिश, कीचड़ और आवागमन की परेशानियों से मुक्ति मिल गई है।
गांववासियों ने इस निर्माण कार्य की प्रशंसा करते हुए ग्राम प्रधान और प्रतिनिधियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य ग्राम विकास और जनसुविधाओं की दिशा में एक अहम कदम है।
यह पहल न केवल गांव की सूरत बदल रही है, बल्कि यह सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का बेहतरीन उदाहरण भी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments