ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार दीक्षित ने की।
बैठक में डॉ. दीक्षित ने सभी सभासदों को दिमागी बुखार (जेई/एईएस) और अन्य संचारी रोगों के बारे में जानकारी देते हुए रोकथाम के उपाय साझा किए। उन्होंने कहा कि—
इस अवसर पर उनके साथ मौजूद डॉ. अभय सिंह ने भी संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और सभी सभासदों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
शपथ में सभी ने संकल्प लिया कि—
"अपने घर, गली और मोहल्ले से स्वच्छता की शुरुआत करेंगे, न खुद गंदगी करेंगे, न किसी को करने देंगे, और साल में कम से कम 100 घंटे स्वच्छता के लिए देंगे।"
यह कार्यक्रम जनसहभागिता और जागरूकता के माध्यम से संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments