ब्यूरो रिपोर्ट जहीन खान, लखनऊ
– जयपुरिया स्कूल हनुमान मंदिर के पास की घटना
– बाइक टायर से पत्थर टकराने के बाद भड़के क्षेत्रीय दबंग
– पीड़ित युवक और उसके भाई को सरेआम पीटकर किया लहूलुहान
लखनऊ। राजधानी के थाना सआदतगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि मामूली विवाद पर एक युवक और उसके भाई को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। घटना जयपुरिया स्कूल हनुमान मंदिर के पास की है, जहां एक युवक की बाइक के टायर से उछलकर पत्थर एक वाहन पर जा लगा, इसी बात को लेकर क्षेत्रीय दबंगों ने उसे रोक लिया और बेरहमी से मारना शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित युवक अली अपने घर लौट रहा था, तभी पत्थर के टकराने से वाहन पर निशान लग गया। इस पर दबंगों ने बिना कुछ सुने अली को लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं, घटना की सूचना मिलने पर जब पीड़ित का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा, तो उसे भी पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
पूरा मामला थाना सआदतगंज की बौली चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों में दबंगों की गुंडागर्दी को लेकर भारी आक्रोश है। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर देने की तैयारी की जा रही है, लेकिन घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैसे दिनदहाड़े दबंगों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दे दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments