स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर।
जनपद शाहजहाँपुर में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कलान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कलान पुलिस टीम ने बुधवार को एक नफर वांछित वारंटी गुड्डू पुत्र सोनेलाल को उसके गांव खमरिया से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
इस कार्रवाई का संचालन पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण, तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कलान के नेतृत्व में किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू पुत्र सोनेलाल (उम्र लगभग 55 वर्ष), निवासी ग्राम खमरिया थाना कलान, के विरुद्ध वाद संख्या 1945/23 बनाम गुड्डू धारा 60 EX ACT थाना कलान में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट जलालाबाद द्वारा NBW (गिरफ्तारी वारंट) जारी किया गया था।
दिनांक 25 जून 2025 को लगभग दोपहर 1:20 बजे अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
अपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार करने वाली टीम:
इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सजगता का संदेश गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप जनपद पुलिस की ओर से वांछितों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments