रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर हुआ भीषण सड़क हादसा
दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, दोनों सवारों की हालत गंभीर
घायलों में एक उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र का निवासी शामिल
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर उस समय हड़कंप मच गया जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, करौरा समदपुर हरौनी, हसनगंज (उन्नाव) निवासी अमित नाम का युवक अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह कठिंगरा अंडरपास के पास पहुंचा, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर अचानक सामने आ जाने के कारण यह टक्कर हो गई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments