शशांक मिश्रा की रिपोर्ट, लखनऊ
– आत्म प्रकाश मिश्र को सहायक निदेशक से उप निदेशक पद पर किया गया प्रोन्नत
– दो जून को ग्रहण किया कार्यभार
– दूरदर्शन के चर्चित कार्यक्रमों 'वन्स मोर', 'विज्ञान से ध्यान की ओर' जैसे धारावाहिकों का किया निर्माण
– यश भारती और संगीत नाटक अकादमी सम्मान से हो चुके हैं सम्मानित
लखनऊ। दूरदर्शन के वरिष्ठ और बहुमुखी प्रतिभा के धनी कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र को सहायक निदेशक से पदोन्नत कर उप निदेशक बना दिया गया है। कार्यक्रम अधिशासी (समन्वय) श्याम नारायण चौधरी ने जानकारी दी कि आत्म प्रकाश मिश्र ने 2 जून को अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि आत्म प्रकाश मिश्र ने 'वन्स मोर', 'विज्ञान से ध्यान की ओर', 'अवाम की आवाज' और 'सुरों की भाषा' जैसे लोकप्रिय और सराहे गए धारावाहिकों का निर्माण किया है। उनके रचनात्मक योगदान के लिए उन्हें यश भारती सम्मान और संगीत नाटक अकादमी सम्मान जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।
मिश्र को 1 दिसंबर 2023 को दूरदर्शन का कार्यक्रम प्रमुख बनाया गया था, और अब उप निदेशक के रूप में उनकी जिम्मेदारियों में और अधिक विस्तार हो गया है। दूरदर्शन में उनके अनुभव और दृष्टिकोण से संस्थान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की उम्मीद की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments