"#Say_No_to_Drugs_Yes_to_Life" के संदेश के साथ समाज को किया जागरूक रहने का संकल्प
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 26 जून। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज पुलिस लाइन शाहजहांपुर में एक प्रेरणादायक पहल के तहत अधिकारियों और रिक्रूट आरक्षियों को नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लाइन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर "#Say_No_to_Drugs_Yes_to_Life" जैसे प्रेरणात्मक संदेश के साथ उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व रिक्रूट आरक्षियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
यह अभियान समाज में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने की दिशा में एक मजबूत और अनुकरणीय प्रयास है। पुलिस विभाग की यह पहल न सिर्फ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करती है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी उसकी सक्रिय भूमिका को दर्शाती है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments