![]() |
| शिकायतकर्ता |
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 13 जून 2025।
थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम घूरखेड़ा में संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का वीडियो बनाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अनुसूचित जाति युवक को लातों से पीटकर जमीन पर गिराने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित पक्ष और सामाजिक संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
घटना के संबंध में आकाश पुत्र राजाराम, राजपाल पुत्र रामलाल और विजय पुत्र नेदराम, तीनों निवासी ग्राम घूरखेड़ा थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, पर जातीय अपमान, मारपीट, और बाबा साहब का अपमान करने का आरोप लगा है।
महेश चंद्र गौतम, अध्यक्ष – दि बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, जनपद शाखा शाहजहांपुर, ने इस मामले में प्रभारी निरीक्षक थाना निगोही को एक लिखित तहरीर सौंपते हुए कहा:
"संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का वीडियो बनाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लातों से पीटते हुए जमीन पर गिरा कर अपमानित किया गया, जो एक घोर अपराध है। दोषियों के विरुद्ध कठोर संवैधानिक कार्यवाही की जाए।"
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को सौंपी गई है।
शाहजहांपुर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जाति के आधार पर अपमान और हिंसा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और मामले में SC/ST एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
घटना से अनुसूचित जाति समाज में गहरा आक्रोश है, और लोगों ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments