स्टेट ब्यूरो हेड: योगेन्द्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर, 11 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए विकासखंड भावलखेड़ा के ग्राम तुर्की में सहजन वन की स्थापना हेतु 25 एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। भूमि का स्वयं जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
वर्षों से अतिक्रमण में रही इस भूमि को हरियाली से सजाने की योजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। आगामी 18 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारी की गई है, जिसमें मनरेगा, उद्यान विभाग, ग्राम पंचायत और ग्राम विकास विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
इस महाअभियान में करीब 250 स्कूली बच्चे भी सहभागिता करेंगे और अपने हाथों से पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश देंगे। भूमि को छह खंडों में विभाजित कर योजनाबद्ध हरियाली बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत एक वर्ष के लिए केयरटेकर की नियुक्ति, तारवाड़ लगवाने और सहजन वन का गेट निर्माण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा:
"प्रकृति की सेवा ही जनसेवा है, और यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित विरासत साबित होगा।"
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक, खंड विकास अधिकारी अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments