स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। जिले में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और वैधता सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने 1 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में 3 जुलाई को एआरटीओ (प्रवर्तन) सर्वेश कुमार सिंह एवं पीटीओ आरपी गौतम ने जिले के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया।
कलान क्षेत्र में वीआरवी स्कूल के 5 वाहनों और एक अन्य स्कूली वाहन समेत कुल 6 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के पहले तीन दिनों में अब तक कुल 21 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं।
इस कार्रवाई के साथ-साथ सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) विकास कुमार यादव द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में जाकर करीब 156 वाहनों की फिटनेस और दस्तावेजों की जांच की गई।
परिवहन विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों और वाहन स्वामियों को निर्देशित किया है कि वे फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र जैसे सभी वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहनों का संचालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना मानक के किसी भी वाहन से स्कूली बच्चों का परिवहन नहीं किया जाना चाहिए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान जनहित में चलाया जा रहा है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और सभी स्कूली वाहन नियमानुसार संचालित हों।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments