स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। मंगलवार,29 जुलाई 2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विष्णु कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में "राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान" से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समस्त न्यायिक अधिकारीगण ने प्रतिभाग किया।
इस बैठक का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित वादों को अधिकाधिक संख्या में मीडियेशन सेंटर भेजकर सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। जनपद न्यायाधीश महोदय ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित मध्यस्थता योग्य वादों की पहचान कर उन्हें मीडियेशन सेंटर भेजना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं मीडियेशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि 1 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक कुल 252 मामले मीडियेशन सेंटर को संदर्भित किए गए, जिनमें से 8 मामलों का सफल निस्तारण हो चुका है।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को यह भी निर्देशित किया गया कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए फेसबुक, टीवी चैनल, समाचार पत्र एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहारा लिया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग अभियान से लाभान्वित हो सकें।
जनपद न्यायाधीश द्वारा यह पहल आमजन को सुलभ, त्वरित और सुलहपूर्ण न्याय दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में भरोसा और सहभागिता दोनों को बल मिलेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments