स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर में आगामी श्रावण मास व कांवड़ यात्रा 2025 के सफल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 11 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक चलने वाली इस धार्मिक यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों, स्वास्थ्य, नगर निकाय, विद्युत, जल निगम, सहित संभ्रांत नागरिकों और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रशासन ने दिए ये अहम निर्देश:
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह पर्व सद्भाव, सामाजिक एकता और श्रद्धा का प्रतीक है, और इसका आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में ही होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को तैयारियों को प्राथमिकता देने और सार्वजनिक सुविधाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सभी थाना प्रभारियों को स्थानीय सामाजिक संगठनों व व्यापार मंडल से समन्वय बनाकर यात्रा के बेहतर संचालन हेतु संवाद कायम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से शालीन व्यवहार, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का प्रभावी संचालन, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी और अस्थायी पुलिस सहायता केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट शप्रवेन्द्र कुमार, एसपी नगर देवेंद्र कुमार, एसपीआरए श्रीमती दीक्षा भंवरे समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन का यह कदम जनपद में कांवड़ यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने की दिशा में सक्रियता और तत्परता का प्रमाण है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments