ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
दिनांक 5 जुलाई 2025 को गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल के लिए एक गौरवपूर्ण और प्रेरणास्पद दिन रहा, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अवध प्रांत बाल विद्यार्थी प्रमुख श्री अशुतोष जी विद्यालय पधारे। उनके साथ नगर प्रचारक श्री विशाल जी एवं जिला प्रचारक श्री आकाश जी भी उपस्थित रहे।
शंकरा गुरुकुल विद्या स्पोर्ट्स अकादमी एवं मिशन बुनियाद की लोकप्रियता और प्रभावशीलता से प्रभावित होकर उन्होंने स्वयं विद्यालय आकर विद्यार्थियों से संवाद करने का निर्णय लिया। विद्यालय परिसर में उन्होंने बच्चों संग खेल, कहानियाँ और देशभक्ति गीतों के माध्यम से जीवनमूल्य आधारित संवाद स्थापित किया, जिससे छात्र-छात्राओं में नवचेतना और ऊर्जा का संचार हुआ।
श्री अशुतोष जी का सरल, आत्मीय और स्नेहिल व्यवहार बच्चों को अत्यंत प्रिय लगा। उन्होंने विद्यालय की पवित्र, संस्कारित एवं शैक्षिक वातावरण की मुक्तकंठ से सराहना की और श्री पीठाधीश्वर साकेत मिश्रा जी के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा—
"शुद्ध सात्विक प्रेम की मूर्ति बाल-गोपालों के साथ व्यतीत किया गया आनन्दसिक्त समय हमारे जीवन के श्रेष्ठतम अनमोल क्षणों में से एक है। आपका, आपके विद्यालय तथा आपके विद्यार्थियों का दर्शन हमारा परम सौभाग्य रहा। आप सभी को अपार साधुवाद।"
कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने आगामी 23, 24 व 25 दिसंबर को "बालवीर दिवस" के अवसर पर बच्चों संग एक नाटक प्रस्तुति देने का वादा किया और उसे विशेष बनाने हेतु स्वयं के सहयोग की प्रतिबद्धता भी जताई।
श्री अशुतोष जी ने विद्यालय में भोजन मंत्र के साथ सादगीपूर्ण प्रसाद (भोजन) ग्रहण किया और विद्यालय की शिक्षण पद्धति, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों की सराहना करते हुए इसे "आदर्श विद्यालय" की संज्ञा दी।
गुरुकुल परिवार इस प्रेरणादायक और आत्मीय भेंट के लिए श्री अशुतोष जी व उनके सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है और उनके पुनः आगमन की शुभकामनाएँ करता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments