स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
जनपद शाहजहांपुर के अजीजगंज स्थित सत्यानंद अस्पताल में डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा अस्पताल के प्रमुख चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. एस. पी. मिश्रा, डॉ. सौरभ मिश्रा और डॉ. गौरव मिश्रा को रेड क्रॉस का मेडल पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर तथा मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव डॉ. विजय जौहरी ने जानकारी दी कि कोविड-19 महामारी के दौरान जब चारों ओर संसाधनों की कमी थी, तब सत्यानंद अस्पताल के चिकित्सकों और समस्त स्टाफ ने अद्वितीय सेवा भावना, निष्ठा और अथक परिश्रम से मरीजों की देखभाल की। उनके इसी योगदान को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अस्पताल को "उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ उपचार केंद्र" घोषित किया गया, जिसका सम्मान स्वयं मुख्यमंत्री जी द्वारा डॉ. गौरव मिश्रा को प्रदान किया गया।
डॉ. जौहरी ने आगे बताया कि,
"रेड क्रॉस सोसाइटी और डॉक्टर एक-दूसरे के पूरक हैं। हम मानवीय सहायता के क्षेत्र में साथ मिलकर कार्य करते हैं। रेड क्रॉस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया का पहला स्वैच्छिक मानवीय संगठन है, जो युद्ध, आपदा और संकट में पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित है।"
समारोह में रेड क्रॉस द्वारा मास्क का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. उस्मान, डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. विनोद मिश्रा, पवन सक्सेना, अग्रज जौहरी, अवनीश सक्सेना, पतिराम दीक्षित, अनुज जौहरी, नवजोत, अनुज त्रिवेदी सहित अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
इस सम्मान समारोह ने जिले में चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों के मनोबल को बढ़ाया है और यह संदेश दिया है कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
0 Comments