Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को खुदागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जनपद के थाना खुदागंज क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

मुख्य बिंदु:
▪️ पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के आदेश पर चलाया गया विशेष अभियान।
▪️ आरोपी ने मृतका को फोन पर परेशान कर आत्महत्या के लिए किया था मजबूर।
▪️ खुदागंज थाना क्षेत्र के देवा नदी पुल के पास हुई गिरफ्तारी।
▪️ आरोपी संतोष पुत्र रिंकू को भेजा जा रहा न्यायालय।

घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05 जून 2025 को ग्राम खिरिया निवासी श्री सुरेश चन्द्र ने थाना खुदागंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री को संतोष पुत्र रिंकू नामक युवक द्वारा बार-बार फोन कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। इस उत्पीड़न से आहत होकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना खुदागंज में मु0अ0सं0 142/25 धारा 108 बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

तब से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर दिनांक 12 जुलाई 2025 को सुबह 9:04 बजे पुलिस टीम ने देवा नदी पुल से 100 कदम आगे मंझिला की ओर अभियुक्त संतोष पुत्र रिंकू (उम्र करीब 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री दिनेश चंद्र, कांस्टेबल सावन मलिक, कांस्टेबल अभिषेक एवं कांस्टेबल राहुल शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खुदागंज पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों द्वारा सराहा जा रहा है और इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments