Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना खुटार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध असलहे के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेन्द्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर। जनपद शाहजहाँपुर में अपराध और असलहे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना खुटार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी किस्म के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसका आपराधिक इतिहास भी लंबा है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्य करते हुए 11 जुलाई 2025 की रात 12:15 बजे ग्राम बरकलीगंज के खड़ंजे मार्ग से लगभग 20 कदम की दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी में एक देशी तमंचा 315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

❖ गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: वाशिद पुत्र साजिद
  • निवासी: ग्राम केशरपुर, थाना सेहरामऊ उत्तरी, जनपद पीलीभीत
  • उम्र: लगभग 35 वर्ष
  • पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 313/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना खुटार

❖ बरामदगी:

  • एक अदद देशी तमंचा 315 बोर
  • एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर

❖ अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  1. मु0अ0सं0 90/2025 – धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम
  2. मु0अ0सं0 178/2025 – धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम
  3. मु0अ0सं0 286/2025 – धारा 380/457/411 भादवि
  4. मु0अ0सं0 386/2024 – धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम
  5. मु0अ0सं0 510/2022 – धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट

❖ गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  1. उप निरीक्षक महीपाल सिंह, थाना खुटार
  2. उप निरीक्षक मनोज कुमार, थाना खुटार
  3. कांस्टेबल 94 हरिओम सिंह, थाना खुटार
  4. कांस्टेबल 2087 विशाल कुमार, थाना खुटार
  5. कांस्टेबल 1107 मनोज कुमार, थाना खुटार

थाना खुटार पुलिस की इस सफलता से यह स्पष्ट है कि जनपद पुलिस अवैध असलहों और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने हेतु कटिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने टीम को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना प्रदान की है।

Post a Comment

0 Comments