Hot Posts

6/recent/ticker-posts

14 साल की रेप पीड़िता बनी मां | लखनऊ के अस्पताल में हुआ दर्दनाक खुलासा | देखिए पूरा सच


ब्यूरो रिपोर्ट (दर्शन गुप्ता )
लखनऊ के झलकारी बाई महिला अस्पताल में 14 साल की रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्ची के साथ लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। बुधवार को गंभीर हालत में परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की निगरानी में उसका प्रसव हुआ। डिलीवरी के बाद किशोरी की हालत फिलहाल स्टेबल बताई जा रही है। मौके पर उसके पिता समेत कुछ अन्य परिजन भी मौजूद हैं।

6 अगस्त को किया गया था भर्ती

झलकारीबाई महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के मुताबिक 6 अगस्त की रात में करीब 12 बजकर 40 मिनट में लेबर पेन के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके साथ कुछ महिला परिजन भी मौजूद थीं। इसके बाद दिन में करीब 3 बजे नार्मल डिलीवरी से उसने बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल दोनों की कंडीशन स्थिर है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

डॉक्टरों की टीम कर रही काउंसिलिंग

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि प्रसव के बाद डॉक्टरों की टीम किशोरी की काउंसिलिंग भी कर रही है। उसे सभी जरूरी ऐहतियात भी बताए जा रहे है। फिलहाल मौके पर उसके साथ परिजन भी है। ऐसे में ये उम्मीद की जा रही है कि उसे डिस्चार्ज कर परिजन अपने साथ घर लेकर जाएंगे।

बच्चे की परवरिश बड़ी चुनौती

मौजूदा समय किशोरी और बच्चे की परवरिश को लेकर परिजन भी दुविधा में है। हालांकि, परिजन अभी इसको लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे है।। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है मरीज और नवजात बच्चे का इलाज पूरी तरह से निशुल्क होगा। इसके अलावा बच्चे और मां को लेकर पुलिस भी ज्यादा कुछ बता सकती है।

सामाजिक संस्थाएं-NGO मदद करे तो बेहतर

महज 14 साल की उम्र में मां बनने वाली किशोरी की कंडीशन देखकर डॉक्टर भी हैरान परेशान है। इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि किशोरी का मेडिकल फॉलोअप का केस था। ड्यू डेट के नजदीक ही उसे लेबर पेन की शिकायत हुई और फिर उसकी भाभी उसे लेकर अस्पताल पहुंची। अब नवजात की देखभाल की जिम्मेदारी महज 14 साल की उम्र में उसे उठानी पड़ेगी। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का है, ऐसे में सामाजिक संस्थाएं और NGO मदद कर सकती है।

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में हुई थी घटना

जानकारी के मुताबिक, घटना लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र की है। आरोपी 23 साल का युवक प्रमोद है। उसे जेल भेज दिया गया है। किशोरी परिवार के साथ गोमतीनगर विस्तार में रहती थी। परिवार के माली हालत कमजोर थी जिसके चलते बहराइच से परिवार लखनऊ शिफ्ट हुआ था। आरोपी का घर में आना-जाना था इस दौरान उसने घटना को अंजाम दिया। मेडिकल के समय किशोरी 4 महीने की प्रेग्नेंट थी।

Post a Comment

0 Comments