शाहजहाँपुर, 27 अगस्त 2025 — जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में आज जनपद में शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक बिना हेलमेट वाहन चालकों के विरुद्ध “जीवन रक्षक अभियान” चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई।
🔹 1262 वाहनों के चालान
इस अभियान के दौरान पूरे जनपद में व्यापक चेकिंग की गई, जिसमें कुल 1262 वाहनों के चालान काटे गए।
🔹 अभियान लगातार जारी रहेगा
पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
🔹 आमजन से अपील
श्री कुमार ने जनपदवासियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का नियमित उपयोग करें और अपने परिवार व समाज की सुरक्षा में सहयोग दें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments