स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर जनपद के थाना कटरा क्षेत्र में प्राणघातक हमले के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त हिमांशु गुप्ता उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को खुदागंज रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के पास से धर दबोचा।
थाना कटरा पर दिनांक 26 जुलाई 2025 को एक वादी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में अभियुक्त हिमांशु गुप्ता उर्फ छोटू समेत अन्य पर वादी, उसके भाई व साथियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया था। उक्त प्रकरण में अभियुक्त फरार चल रहा था।
पंजीकृत अभियोग का विवरण:
गिरफ्तारी विवरण:
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी गंभीर:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना कटरा पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments