दिनांक 29 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में थाना सदर बाजार, थाना कोतवाली व महिला थाना पुलिस बल द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक पैदल गश्त की गई।
त्यौहारों के मद्देनज़र कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की गई इस गश्त के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में मौजूद व्यापारियों, दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों को दुकान एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे जैसे सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्यौहारों के समय शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना जनपद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या शांति-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
जनपद पुलिस ने विश्वास दिलाया कि त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे क्षेत्र में तैनात है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments