व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल की डीजीपी से मुलाकात

संवाददाता: लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीजीपी से मुलाकात कर व्यापारियों की परेशानियों पर गंभीर चर्चा की।

बैठक में बताया गया कि पीएनसी और नगर निगम की लापरवाही से व्यापारियों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, बाजार में हो रही चोरियों का मुद्दा भी सामने रखा गया।

व्यापारियों ने डीजीपी को यह भी अवगत कराया कि नादरगंज कन्हा उपवन से होते हुए टी.एस. मिश्रा हॉस्पिटल जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ अवैध वाहन खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन बाधित रहता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, गौरी बाजार संरक्षक अवधेश कुमार साहू, सरोजिनी नगर व्यापारी राधे मोहन सिंह, गौरी व्यापारी कृष्ण कुमार सिंह, शिवपाल सिंह यादव, मीडिया प्रभारी लाल जी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

व्यापार मंडल ने मांग की है कि व्यापारियों की सुरक्षा और बाजार व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस-प्रशासन शीघ्र ठोस कदम उठाए।


Previous Post Next Post