काकोरी में महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पहला पति गिरफ्तार; नाबालिग बेटा पुलिस निगरानी में

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ, 18 सितंबर 2026। काकोरी थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के पहले पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतका के नाबालिग पुत्र को भी पुलिस निगरानी में लिया है। घटना में प्रयुक्त बांका भी पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को प्रदीप यादव निवासी गोहरामऊ, थाना काकोरी ने अपनी पत्नी प्रेमा देवी की गला काटकर हत्या किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके आधार पर थाना काकोरी में मुकदमा अपराध संख्या 292/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत राजू यादव निवासी सेमरामऊ और उसके पुत्र रितेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। इसके बाद थाना काकोरी पुलिस की दो टीमों ने नामजद आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर काकोरी पुलिस टीम ने ग्राम गुलरियाखेड़ा में मंदिर के पीछे से राजू यादव, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी सेमरामऊ को पकड़ा। साथ ही मृतका के नाबालिग पुत्र को पुलिस निगरानी में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में राजू यादव ने बताया कि प्रेमा ने उससे अलग होकर प्रदीप यादव से शादी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि इसी बात को लेकर वह नाराज था और उसने प्रेमा को सबक सिखाने की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने नाबालिग पुत्र के फोन से प्रेमा को गांव के पास दुपुला नहर पटरी के पास स्थित बाग में मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद दोनों ने प्रेमा को पकड़कर गिरा दिया और बांके से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बांका बरामद किया। मामले में धारा 3(5) बीएनएस तथा 4/25 शस्त्र अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी राजू यादव को उसके गिरफ्तारी के कारण, आधार एवं अधिकारों से अवगत कराते हुए करीब 13:32 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। नाबालिग को निगरानी में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी: घटना में प्रयुक्त एक बांका।

गिरफ्तार आरोपी: राजू यादव पुत्र जमुना प्रसाद, निवासी सेमरामऊ, थाना काकोरी, लखनऊ, उम्र करीब 40 वर्ष।

पुलिस निगरानी में: मृतका का नाबालिग पुत्र।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर, उपनिरीक्षक शैलेष प्रताप सिंह, अंकित यादव, सुरजीत कुशवाहा तथा कांस्टेबल रोहित यादव, धीरज यादव और धीरेन्द्र मौर्या शामिल रहे।

Previous Post Next Post