स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए छीना-झपटी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को घटना में प्रयुक्त बाइक और छीना गया मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत हुई।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2025 को नवाबपुर गंगा निवासी अजय यादव से चार लोगों ने मोबाइल और चांदी की चेन झपट ली थी। इस संबंध में थाना पुवायां पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
इससे पूर्व ही दो अभियुक्त राजा और सोमदेव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चांदी की चेन बरामद की जा चुकी थी। शेष दो अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी थी।
6 अगस्त की रात्रि करीब 11:19 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गंगा नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर शेष दो अभियुक्तों सोनू पुत्र सुरेन्द्र और दीपक पुत्र वीरपाल (दोनों निवासी दिलावलपुर, थाना निगोही) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक मोटरसाइकिल (HF Deluxe) और एक Realme Narzo मोबाइल बरामद हुआ है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष है और अपराधियों में खौफ का माहौल बना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments