ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
लखनऊ। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह को संगठन के प्रदेश सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
बुधवार को राजधानी लखनऊ के तेलीबाग आवास विकास वृंदावन योजना स्थित परिषद के प्रधान कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में संगठन का विस्तार किया गया। इसी दौरान रघुनाथ सिंह के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस मौके पर प्रदेश सचिव रघुनाथ सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन तहसील स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संघर्ष करता रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता बेहद चुनौतीपूर्ण होती जा रही है और सच को खोजकर जनता तक पहुंचाना ही पत्रकार का असली धर्म है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments