काकोरी में 33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक अनुराग पांडे उर्फ संजू पांडे (फाइल फोटो)

ग्राम मौदा स्थित कमरे में मिला शव, फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना काकोरी क्षेत्र के ग्राम मौदा में शनिवार को एक 33 वर्षीय युवक की फांसी लगाने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अनुराग पांडे उर्फ संजू पांडे पुत्र राजकुमार पांडे, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी ग्राम मौदा, थाना काकोरी, लखनऊ के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।

सूचना मिलते ही थाना काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर घटनास्थल और शव की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई।

परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं बताई गई है।

Previous Post Next Post