जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। काकोरी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे/निशानदेही से चोरी किए गए पीतल और स्टील के बर्तन भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को ग्राम हरदोईया निवासी हंसराज यादव ने मकान का ताला और जाल उखाड़कर बर्तन चोरी किए जाने के संबंध में थाना काकोरी में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 293/2026, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी
घटना के अनावरण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घुरघुरी तालाब के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बंद पड़ी हड्डी फैक्ट्री के पास घेराबंदी कर आशीष पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल, निवासी ग्राम हरदोईया लाल नगर, थाना काकोरी, उम्र करीब 40 वर्ष तथा एक बाल अपचारी को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने पड़ोसी हंसराज यादव के मकान से बर्तन चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए बर्तन बरामद किए गए। मौके पर पहुंचे वादी ने बरामद सामान और आरोपियों की पहचान की।
चोरी के ये सामान हुए बरामद
- 02 अदद पीतल के बटुए — एक बड़ा वजनी करीब 20 किलो और एक छोटा
- 01 अदद बड़ी पीतल की परात
- 02 अदद स्टील की कटोरी
- 02 अदद छन्नी
- 02 अदद स्टील के चम्मच
- 01 अदद कलछुल
- 01 अदद स्टील की प्लेट
गिरफ्तार आरोपी और बाल अपचारी
आशीष पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल, निवासी ग्राम हरदोईया लाल नगर, थाना काकोरी, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 40 वर्ष।
सिद्धार्थ उर्फ गुड्डू पुत्र आशीष यादव, उम्र करीब 14 वर्ष, निवासी हरदोईया लाल नगर, काकोरी, लखनऊ — बाल अपचारी।
पुलिस ने आरोपी आशीष को गिरफ्तारी के कारण, आधार एवं उसके अधिकारों से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया, जबकि बाल अपचारी को निगरानी में लिया गया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 श्री अभिमन्यु सिंह
- उ0नि0 श्री छत्रजीत सिंह
- उ0नि0 श्री दयानन्द तिवारी
- का0 देवेन्द्र कुमार लवानियां — सादे वस्त्रों में
- का0 7594 विवेक कुमार
काकोरी पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है।
