ब्यूरो चीफ: तशरीफ़ अली, मेरठ
गाजियाबाद के विकास खंड लोनी में गुरुवार, 07 अगस्त 2025 को पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) संस्करण 2.0 पर आधारित एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में आयोजित की गई, जो कि उपनिदेशक (पंचायत) मेरठ के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था — PAI 1.0 के प्रसार और PAI 2.0 के क्रियान्वयन को पंचायत स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान ट्रेनर रुस्तम एवं रेनू ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को PAI के दोनों संस्करणों की रूपरेखा, उद्देश्यों और क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खंड लोनी श्री अजीत सिंह एवं वरिष्ठ फैकल्टी चरनजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य पंचायतों को बेहतर कार्य निष्पादन, पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की दिशा में प्रशिक्षित करना था, जिससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में गुणवत्ता और दक्षता सुनिश्चित की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments