शाहजहाँपुर। अपराध एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना तिलहर पुलिस टीम ने आज (04 सितंबर 2025) को बड़ी सफलता प्राप्त की। मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम धन्यौरा, थाना तिलहर, गर्रा नदी के निकट से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। साथ ही मौके पर लगभग 50 लीटर लहन नष्ट किया गया।
इस संबंध में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 420/25, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. सतेन्द्र पुत्र लोचन सिंह, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम धन्यौरा, थाना तिलहर।
2. राजकरन उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र जगधर सिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम धन्यौरा, थाना तिलहर।
3. मनोज पुत्र कप्तान वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम धन्यौरा, थाना तिलहर।
बरामदगी
एक प्लास्टिक की पिपिया में 05 लीटर अवैध कच्ची शराब।
शराब बनाने के उपकरण :
(एक कुटिया स्टील, एक स्टील प्लेट, एक प्लास्टिक पाइप, एक कांच की बोतल, एक एल्यूमिनियम पतीला, एक छोटा गैस सिलेंडर, चूल्हा)।
आपराधिक इतिहास
सतेन्द्र पुत्र लोचन सिंह
मु.अ.स. 280/18 धारा 323, 504, 506 भा.द.वि. व एससी/एसटी एक्ट थाना तिलहर।
मु.अ.स. 584/23 धारा 60 Ex Act थाना तिलहर।
मु.अ.स. 119/24 धारा 60 Ex Act थाना तिलहर।
मु.अ.स. 420/25 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम थाना तिलहर।
राजकरन उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र जगधर सिंह
मु.अ.स. 650/16 धारा 3 Public Prevention Act थाना तिलहर।
मु.अ.स. 420/25 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम थाना तिलहर।
मनोज पुत्र कप्तान वर्मा
मु.अ.स. 1170/2016 धारा 279, 338 भा.द.वि. थाना तिलहर।
मु.अ.स. 420/25 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम थाना तिलहर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 हरकिशोर मौर्य, थाना तिलहर।
2. उ0नि0 सोमपाल सिंह, थाना तिलहर।
3. हे0का0 शैलेन्द्र कुमार (385), थाना तिलहर।
4. हे0का0 संजीव कुमार (433), थाना तिलहर।
5. का0 जोनी कुमार (2769), थाना तिलहर।
6. का0 पंकज कुमार (2756), थाना तिलहर।
7. का0 कुलदीप कुमार (2278), थाना तिलहर।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments