शाहजहांपुर, 09 सितम्बर।
उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने आज गर्रा एवं खन्नौत नदियों में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। मंत्री के साथ जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
ददरौल विकासखंड के ग्राम राईखेड़ा में आयोजित राहत वितरण कैंप के दौरान प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी ने करीब 500 ग्रामीणों को राहत किट वितरित कीं। इस दौरान मंत्री ने पीड़ित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
मंत्री ने कहा कि सरकार आपदा की इस घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फसल व मकानों के नुकसान का शीघ्र आंकलन कर प्रभावित किसानों और परिवारों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही गर्रा नदी के कटान को रोकने के लिए प्रयास तेज करने की भी बात कही।
इस मौके पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments