शाहजहाँपुर पुलिस सदैव अनुशासन, सजगता और कार्यकुशलता की मिसाल प्रस्तुत करती है। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार की परेड में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने सम्मिलित होकर परेड की सलामी ली और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा,
परेड के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं रिक्रूट महिला आरक्षियों को प्रेरक संदेश देते हुए प्रशिक्षण सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस लाइन परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान डायल 112 कंट्रोल रूम, जी.डी. कार्यालय, हथियारागार, बैरकों और सुपर-22 की स्थिति देखी। रिस्पॉन्स समय, अभिलेखों की सुव्यवस्था और कर्मियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
साप्ताहिक अर्दली रूम में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए तथा कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान भी किया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक एवं आरटीसी मेजर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
“जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए। अनुशासन, पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज़्म हमारी पहचान है।”
शाहजहाँपुर पुलिस – जनता की सुरक्षा, शांति और सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments