शाहजहांपुर, 08 सितम्बर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 01 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होने वाली धान खरीद के दृष्टिगत क्रय केन्द्रों के निर्धारण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाखरीद अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, उप निदेशक कृषि, एआर कॉपरेटिव, सभी एजेंसियों के जिला प्रबंधक तथा प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने क्रय केन्द्रों की ब्लॉकवार/तहसीलवार संख्या की जानकारी दी और बताया कि पुवायां, सदर और तिलहर में धान के अधिक उत्पादन को देखते हुए अधिक क्रय केन्द्र बनाए जाएंगे।
किसान हीरा सिंह ने गंगसरा साधन सहकारी समिति पर क्रय केंद्र खोलने का अनुरोध किया। वहीं, किसान निरवय सिंह ने रौजा में निर्बाध रूप से धान विक्रय की व्यवस्था पर संतोष जताया। किसानों ने उत्पादकता पोर्टल पर अपडेट कराने का भी अनुरोध किया। जनपद की संभावित उत्पादकता 37 कुंतल प्रति हेक्टेयर बताई गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों के धान विक्रय हेतु उपयुक्त स्थानों पर क्रय केन्द्र स्थापित किए जाएं और उत्पादकता संबंधी समस्या का निराकरण उपनिदेशक कृषि के माध्यम से किया जाए। उन्होंने पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने और समयानुसार व्यवस्था पूर्ण करने पर बल दिया। साथ ही कहा कि किसान धान विक्रय हेतु फार्मर रजिस्ट्रेशन अवश्य कर लें, जिससे सरकारी क्रय केन्द्रों पर विक्रय में कोई बाधा न आए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments