शाहजहांपुर, 09 सितम्बर।
मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत जनपद शाहजहांपुर के ब्लॉक निगोही की ग्राम पंचायत तालगांव से चयनित 30 प्रशिक्षार्थियों को राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा 08 व 09 सितम्बर 2025 को दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान अयूब खां एवं मेराज बी द्वारा किया गया। इस अवसर पर खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी श्री असीम कुमार वर्मा, भू०पू० प्रभारी श्री वीरेंद्र कुमार पाली, कृषि विशेषज्ञ श्री प्रमोद कुमार गौतम, अभिप्रिय डीआरपी (पीएमएफएमई योजनांतर्गत), जन प्रतिनिधि अखलेश कुमार श्रीवास्तव, राहत ख़ां, श्रीमती ऊषा शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर ग्राम जनप्रतिनिधि अयूब खां एवं मेराज बी ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान सभी अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को साहित्य एवं लेखन सामग्री भी प्रदान की गई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments