जिले में लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के चलते गर्रा, खन्नौत और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन व सम्बंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
ताज़ा स्थिति (05.09.2025 दोपहर 12:00 बजे):
गर्रा नदी (अजीजगंज पुल पर): जलस्तर 148.950 मीटर, खतरे के निशान से 0.150 मीटर ऊपर।
खन्नौत नदी (लोधीपुर पुल पर): जलस्तर 145.850 मीटर, खतरे के निशान से 0.100 मीटर ऊपर।
कठिना नदी: करीब 30,000 क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ तिलहर के पास गर्रा नदी में मिल रही है।
दियूनी बैराज: गर्रा नदी में 22,513 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
खन्नौत नदी: कैचमेंट एरिया में भारी वर्षा से जलस्तर और 2 फीट बढ़ने की संभावना।
नरौरा बैराज: गंगा नदी में 2,13,308 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे कछला घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से 0.190 मीटर ऊपर दर्ज किया गया। इसका असर शाहजहाँपुर के कलान क्षेत्र में अगले दिन तक देखने को मिलेगा।
बाढ़ प्रभारी अधिकारी, शारदा नहर खण्ड, शाहजहाँपुर ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से अपील की है कि बढ़ते जलस्तर के अनुसार सभी तैयारियां पूर्व से कर ली जाएँ, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments