प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने की शाहजहाँपुर में समीक्षा बैठक, बाढ़ राहत कार्यों व विकास योजनाओं की ली जानकारी


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर। मंगलवार 09 सितम्बर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार, शाहजहाँपुर में जनपद प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मा० श्री नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मा० प्रभारी मंत्री के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई। बैठक के दौरान हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति, पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने, तथा बांधों और तटबंधों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को आवश्यक मदद से वंचित न रखा जाए और राहत कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता एवं तेजी बरती जाए।

इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। मंत्री महोदय ने विभागीय योजनाओं, विकास परियोजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों और विकास योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन किया जाए और आमजन को अधिकतम लाभ सुनिश्चित हो।


Previous Post Next Post