पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम एवं घटनाओं के सफल अनावरण के क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 23.09.2025 को वादिनी द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 571/2025 धारा 115(2)/352/351(3)/74 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 24.09.2025 को मुकदमे से संबंधित अभियुक्त उमाकान्त पुत्र रामकुमार निवासी मोहल्ला नई बस्ती शहबाज नगर, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर (उम्र लगभग 32 वर्ष) को मोहल्ला नई बस्ती शहबाज नगर से सुबह 11:00 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही हेतु धारा 170 बी.एन.एस.एस. में माननीय न्यायालय सिटी मजिस्ट्रेट शाहजहाँपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
— थाना सदर बाजार पुलिस, शाहजहाँपुर
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments