स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 30 सितंबर 2025:
शाहजहाँपुर राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह ने आज रेलवे स्टेशन परिसर में आने-जाने वाली महिला यात्रियों को महिला सशक्तिकरण – नारी मिशन के अंतर्गत जागरूक किया।
प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को पुलिस की कार्यशैली और उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब पुरुषों से पीछे नहीं हैं और अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकती हैं।
इस अवसर पर राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहे और साथ में जागरूकता अभियान चला कर यात्रियों को सुरक्षा उपायों और महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments