Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जल शक्ति मंत्री का शाहजहांपुर दौरा, गर्रा नदी परियोजना का निरीक्षण और समीक्षा बैठक


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर, 18 सितम्बर 2025।
उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्राम जलापूर्ति) के मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज जनपद का दौरा किया। मंत्री ने सदर तहसील में गर्रा नदी के दाहिने तट पर स्थित अजीजगंज मोहल्ला सुरक्षा हेतु बांध पर निर्मित 6 स्टड नवीनीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि परियोजना कार्य से बाढ़ के समय प्रभावी सुरक्षा मिल रही है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री को अवगत कराया कि ककरा पुल को लगभग 80 सेंटीमीटर ऊंचा करने का प्रस्ताव तैयार है। मंत्री ने शीघ्र बाढ़ सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए और बाईपास जिला अस्पताल के पास स्थित नहर का भी निरीक्षण किया।


बाद में मंत्री श्री सिंह ने सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक ददरौल श्री अरविंद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री के.सी. मिश्रा, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्रीमती शिल्पी गुप्ता, मुख्य अभियंता (शारदा) श्री एच.एन. सिंह, जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता (सीतापुर) श्री एन.के. जैन, अधीक्षण अभियंता नलकूप बरेली, अधिशासी अभियंता शारदा नहर खंड श्री सुनील कुमार भास्कर, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना श्री देवेंद्र कुमार सहाय सहित सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंत्री ने समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को गर्रा नदी क्षेत्र की बाढ़ सुरक्षा और सिंचाई से संबंधित परियोजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments