शाहजहांपुर, 18 सितम्बर 2025।
समस्त संत समाज त्यागी मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम चेतन त्यागी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रत्नेश सिंह फौजी, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, धर्माचार्य प्रकोष्ठ अशोक पुरी महाराज, बौद्ध सेन महाराज, प्रेमानंद महाराज सहित संगठन के पदाधिकारी आज कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए।
मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी ने हाल ही में 24 घंटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर जनसहयोग व बचाव कार्यों का उत्कृष्ट संदेश दिया तथा सदर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव की कोशिश पर तत्काल काबू पाकर शांति बहाल की।
इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अरविंद कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में दिन-रात भ्रमण कर प्रत्येक मोड़ पर जनता की सहायता की, गरीबों की समस्याओं का समाधान कराया और सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
संत समाज त्यागी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम चेतन त्यागी महाराज के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी को सम्मान-पत्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन ने दोनों अधिकारियों के जनहित कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments