शाहजहाँपुर। संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लोधीपुर वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया।
क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक चन्द्रवीर सिंह सागर की देखरेख में स्वच्छता कर्मियों और रोबोट मशीन के माध्यम से सफाई कार्य एवं कूड़ा उठान का कार्य किया जा रहा था। संयुक्त नगर आयुक्त ने सफाई अभियान को और तेज़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए ताकि बाढ़ के बाद बीमारियों का खतरा न बढ़े।
निरीक्षण के समय क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments