नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुआ जन-सुनवाई दिवस


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

इसी क्रम में नगर आयुक्त डॉ. मिश्र की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में जन-सुनवाई दिवस आयोजित हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले कार्यक्रम में नगरवासियों ने साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी समस्याएं रखीं।

कार्यक्रम में कुल 3 शिकायतें दर्ज की गईं। नगर आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि हर मंगलवार को आयोजित होने वाले जन-सुनवाई दिवस में अधिक से अधिक संख्या में आकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं।

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Previous Post Next Post