आगामी UPSSSC PET परीक्षा-2025 (06 एवं 07 सितम्बर 2025) को शांति एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित नगर क्षेत्र के सभी प्रभारी निरीक्षकगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
👮♂️ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश :
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखते हुए प्रत्येक परीक्षार्थी की विधिवत चेकिंग सुनिश्चित की जाए।
ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर कार्य करने के निर्देश।
परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात संचालन हेतु पुख़्ता इंतज़ाम किए जाएं।
प्रत्येक थाना/चौकी प्रभारी को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपते हुए समय से ड्यूटी स्थल पर पहुँचने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश।
परीक्षा के दौरान नकल, अव्यवस्था अथवा गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments