UPSSSC PET परीक्षा के दौरान शाहजहाँपुर पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का परिचय दिया।
शनिवार को जनपद में PET परीक्षा में शामिल होने आयी तीन छात्राएँ, जिनका परीक्षा केंद्र एम.आर. जयपुरिया स्कूल, बरेली मोड़ पर था, रास्ते में बड़ी परेशानी में फँस गईं। मार्ग पर पानी भर जाने के कारण कोई वाहन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, जिससे समय पर केंद्र पहुँचने में उन्हें कठिनाई हो रही थी।
छात्राओं ने अपनी समस्या शाहजहाँपुर पुलिस को बताई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी वाहन की व्यवस्था कर छात्राओं को सुरक्षित और समय से पूर्व ही परीक्षा केंद्र पर पहुँचाया।
इस मानवीय पहल से छात्राओं को परीक्षा देने में कोई बाधा नहीं आई।
पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही से अभिभूत होकर छात्राओं ने शाहजहाँपुर पुलिस का आभार जताया और सराहना की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments