Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना रोजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो अभियुक्त 2 किलो 368 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को 2 किलो 368 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 08 अक्टूबर 2025 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति अवैध गांजे के साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दियुरिया मोड़ के पास भारत धर्म कांटा से लगभग 200 मीटर आगे बंजर भूमि के पास सड़क किनारे घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को समय 20:32 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम तस्लीम उर्फ बराती पुत्र सराफत (निवासी ग्राम किरयारी, थाना उचौलिया, जिला लखीमपुर खीरी) तथा रामसरन पुत्र रंजीत (निवासी ग्राम बरगदिया, थाना उचौलिया, जिला लखीमपुर खीरी) हैं। दोनों के कब्जे से क्रमशः 1 किलो 202 ग्राम और 1 किलो 166 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कुल बरामद गांजा 2 किलो 368 ग्राम है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु.अ.सं. 542/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और राहगीरों को गांजा बेचते हैं, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी होती है। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह, राकेश कुमार, तथा कांस्टेबल विपिन नैन, विकास वालियान और प्रवेन्द्र कुमार शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोह पर बड़ा प्रहार किया गया है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Post a Comment

0 Comments